किसानों के साथ छल किया गया : भाकियू (फोटो सहित)

किसानों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। जुलूस निकालते हुए किसान यूनियन के नेता पहले कचहरी पहुंचे और कलेक्ट्रेट पर धरना दिया।

किसानों ने अपनी आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है, किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों को गन्ने का भुगतान ब्याज के साथ किया जाए।

कलेक्ट्रेट पर धरना देते हुए किसान यूनियन के नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने जो वादे किए थे, उन पर अमल नहीं किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने वादा किया था कि बिजली 24 घंटे बिना ट्रिपिंग के दी जाएगी, किसान को बिजली भी सही से नहीं मिल पा रही है। किसानों के लिए मुआवजा देने की बात कही गई थी, लेकिन वो भी अभी तक नहीं की जा रही है।

किसानों ने धरना देते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों का जो कर्ज माफ किया गया है, उसे भी लेकर किसानों के मन में भ्रम है।

किसानों ने कहा कि बिजली के जर्जर तारों को बदल जाए, क्योंकि जर्जर तार टूटने से आए दिन किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। किसानों ने अपनी आवाज को बुलंद करते हुए कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान नहीं किया जा रहा है, किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में कहा गया है कि किसानों को गन्ने का भुगतान ब्याज के साथ किया जाए।

किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष रंधावा ने कहा, “हमें लगा कि ये सरकार किसानों के हित में काम करेगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। हमारी संस्कृति कहती है कि ऋषि और कृषि का साथ हमेशा रहा है, लेकिन हमें तो ऐसा दिख रहा है कि किसानों के साथ धोखा हो रहा है।”

उन्होंने कहा, “हमारा कर्जा न तो मोदी जी ने माफ किया न ही योगी जी ने। ये सरकार तो पहली सरकार से भी गई गुजरी सरकार है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493