असम : आतंकवाद को आर्थिक मदद देने वाले 3 दोषियों को उम्रकैद

गुवाहाटी, 23 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को आतंकवादियों को आर्थिक मदद देने के दोषी पाए गए तीन अपराधियों को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

एनआईए की विशेष अदालत ने अन्य 11 दोषियों को आठ से 12 वर्ष के बीच कैद की सजा सुनाई है।

उम्रकैद की सजा पाने वालों में आतंकवादी संगठन दीमा हलम दाओगाह (जे) के कमांडर इन चीफ निरंजन होजाई, इसी संगठन के चेयरमैन जेवेल गारलोसा और उत्तरी काचर हिल्स स्वायत्तशासी परिषद (एसीएचएसी) के मुख्य कार्यकारी सदस्य रहे मोहेट होजाई शामिल हैं।

एनआईए के वकील ने यहां बताया कि अदालत ने तीनों पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

2009 में दो मामले दर्ज हुए थे, जिनमें आरोप लगाया गया था कि एनसी पर्वतीय परिषद के विकास के लिए जारी की गई धनराशि को ठेकेदारों और सरकारी अधिकारियों की उपेक्षा करते हुए आतंकवादी संगठन डीएचडी (जे) को भेज दिया जाता है, ताकि वे आतंकवादी बारदात को अंजाम देने के लिए हथियार और गोला बारूद खरीद सकें।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493