कंबोडिया ने 1,000 अवैध प्रवासियों को निर्वासित किया

नोम पेन्ह, 24 मई (आईएएनएस)। कंबोडिया ने 2017 में देश से 226 महिलाओं सहित 1,025 अवैध प्रवासियों को निर्वासित कर उनके देश वापस भेजा है।

जनरल डिपार्टमेंट ऑफ इमिग्रेशन के जांच विभाग के प्रमुख मेजर जनरल युके हियसेला ने कहा कि जनवरी से मई की अवधि के दौरान वैध पासपोर्ट या वीजा के बिना यहां रहने और काम करने वाले 35 देशों के अवैध प्रवासियों को देश से निर्वासित कर दिया गया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने अधिकारी के हवाले से बताया, “निर्वासित किए गए लोगों में करीब 712 वियतनामी हैं।”

कंबोडिया के प्रवासन कानून में पासपोर्ट, वीजा या वर्क परमिट जैसे वैध दस्तावेजों के बिना देश में रहने वाले विदेशी को वापस उसके देश भेजने का प्रावधान है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493