गोल्फ : जूनियर ट्रेनिंग प्रोग्राम का पहला चरण संपन्न

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी के दिल्ली गोल्फ क्लब (डीजीसी) में बुधवार को ‘जूनियर ट्रेनिंग प्रोग्राम’ के तहत गोल्फ शिविर का पहला चरण संपन्न हो गया।

घरेलू उत्पाद निर्माता ऊषा द्वारा प्रायोजित इस गोल्फ प्रशिक्षण कार्यक्रम को चार चरणों में अयोजित किया जा रहा है। पहला चरण दिल्ली गोल्फ क्लब में 15 मई से 24 मई के बीच आयोजित हुआ।

इस कार्यक्रम का लक्ष्य 8-17 आयु वर्ग के बच्चों को गोल्फ से परिचित कराना और जूनियर लेवल पर ही प्रतिभाओं को विकसित करना है।

पहले चरण के समापन के साथ ही विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। विजय करन मेहता, पूर्णायुष मंगल, कार्तिकेय नाहर, केया के. बुडगु, नेत्रा सूरी, जाह्नवी सचदेह और देवांश खंडेलवाल ने पुटिंग, चिपिंग, बंकर, लांग ड्राइव जैसी श्रेणियों में पुरस्कारों हासिल किए।

कोच विक्रम सेठी ने शिविर में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को खेल के गुर सिखाए।

शिविर के शेष तीन चरण 25 मई, 4 जून और 14 जून को आयोजित होंगे, जिसमें विक्रम सेठी, नोनिता लाल कुरैशी, अंजली चोपड़ा और जसजीत सिंह की देखरेख में बच्चों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493