रबात, 24 मई (आईएएनएस)। अफ्रीकी देशों के राष्ट्राध्यक्ष अफ्रीकी संघ(एयू) की 29वीं शिखर बैठक के लिए इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा में तीन-चार जुलाई को जमा होंगे।
इस शिखर बैठक से पहले सामान्य स्थाई प्रतिनिधि समिति(पीआरसी) की 34वीं बैठक 27-28 जून को होगी।
बुधवार की एक रपट के मुताबिक, यह बैठक अफ्रीकी संघ के सदस्य देशों के विदेश मंत्रियों के स्तर की कार्यकारी परिषद के 31वें सामान्य सत्र के बाद होगी।
इस शिखर बैठक में कई मुद्दों पर बातचीत की जाएगी, जिनमें खासकर अफ्रीका महाद्वीप में शांति और सुरक्षा और संकट से गुजर रहे सोमालिया और लीबिया जैसे देशों पर मुख्यरूप से ध्यान रहेगा।
अफ्रीकी संघ के सदस्य अखिल-अफ्रीका संगठन को और प्रभावी बनाने के लिए इसमें सुधारों पर भी चर्चा करेंगे।
dharmpath.com dharmpath