महिन्द्रा उतारेगी अगली पीढ़ी के नए इलेक्ट्रिक वाहनों की रेंज

नई दिल्ली, 24 मई (आईएएनएस)। इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता महिंद्रा इलेक्ट्रिक ने बुधवार को अगली पीढ़ी के वाहनों के निर्माण के लिए एक समग्र तकनीक और उत्पाद रूपरेखा का अनावरण किया। इसे कंपनी द्वारा आंतरिक रूप से ईवी 2.0 का नाम दिया गया है। महिंद्रा इलेक्ट्रिक 17.8 अरब डॉलर की कंपनी महिन्द्रा ग्रुप का अंग है।

महिन्द्रा इलेक्ट्रिक भारत में एक दशक से इलेक्ट्रिक वाहन का निर्माण कर रही है। कंपनी द्वारा अब ईवी की एक नई रेंज की पेशकश की जा रही है। ये निजी और शेयर्ड तथा लास्ट माइल कनेक्टिविटी के लिए उपयुक्त हैं। इसके साथ ही कंपनी अगली पीढ़ी के ईवी तकनीकी समाधानों में निवेश भी कर रही है। इससे लंबी श्रृंखला, उच्च रफ्तार और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजीज की अगली पीढ़ी की पेशकश की जायेगी।

महिन्द्रा के ईवी रोडमैप के बारे में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा लि. के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. पवन गोयनका ने बताया, “ईवी के मुख्यधारा में शामिल होने का समय आ गया है और महिन्द्रा के पास भारत के लिये सही तकनीक और उत्पाद हैं। हम केन्द्र और राज्य दोनों में ही सरकार, नगर निगम और अन्य निजी कंपनियों के साथ सक्रिय रूप से भागीदारी करेंगे, ताकि एक सु²ढ़ ईवी इकोसिस्टम का निर्माण हो सके। हम ईवी तकनीकों और उत्पादों की अगली पीढ़ी का विकास करने की दिशा में हमारे निवेश को भी बढ़ा रहे हैं। ये भविष्य के स्मार्ट शहरों को सेवायें देंगे।”

महिन्द्रा इलेक्ट्रिक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश बाबू के अनुसार, “महिन्द्रा इलेक्ट्रिक में हमारा फोकस सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण पर ही नहीं है। हम इलेक्ट्रिक वाहनों के अंगीकरण को तेजी से अभिप्रेरित करने के लिये अगली पीढ़ी के तकनीकी समाधानों और वैश्विक रूप से प्रतिस्पर्धी उत्पादों में निवेश करने के लिये प्रयासरत हैं। ईवी 2.0 के साथ हमने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के लिये एक स्पष्ट रूपरेखा तैयार की है। यह हमारे वैश्विक समकक्षों के अनुरूप है और हमारे ईवी सफर के अगले चरण के लिये भविष्य के लिये तैयार है।”

ईवी 2.0 कंपनी द्वारा निर्माण और चाजिर्ंग आधारभूत संरचना में निवेश की साक्षी बनेगी। साथ ही इसके जरिये नये, अत्यधिक दक्ष इलेक्ट्रिक पावरट्रेन्स, मोटर कंट्रोलर्स, सिस्टम्स इंटीग्रेशन और बैटरी टेक्नोलॉजी भी विकसित की जायेगी।

वर्तमान में महिन्द्रा की 2,700 से अधिक इलेक्ट्रिक गाड़ियां सड़कों पर है। इन्होंने 4 करोड़ किमी से अधिक का सफर तय किया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493