लंदन, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेता किट हैरिंगटन का कहना कि टीवी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का नया सत्र पिछले सीजनों की तुलना में बहुत अलग और मजेदार है।
लंदन, 25 मई (आईएएनएस)। अभिनेता किट हैरिंगटन का कहना कि टीवी सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ का नया सत्र पिछले सीजनों की तुलना में बहुत अलग और मजेदार है।
वेबसाइट ‘ईडब्लू डॉट कॉम’ के मुताबिक, टेलीविजन धारवाहिक में जॉन स्नो की भूमिका निभा रहे हैरिंगटन ने कहा कि आगामी सात एपिसोड पिछले सीजनों की तुलना में अधिक दिलचस्प होंगे।
हैरिंगटन ने कहा, “यह सीजन अन्य सीजन से अलग है क्योंकि यह अंत की ओर बढ़ रहा है, बहुत-सी चीजें टकराती हैं और आप ‘सिंहासन’ देखने के लिए बहुत तेज होते हैं। यह हर किसी से अलग है। यह काफी रोमांचक है।”
उनके सह-कलाकार निकोलाज कोस्टर-वाल्डो उस वक्त चौंक गए, जब उन्होंने आगामी सत्र की पटकथा पढ़ी। वह इस श्रृंखला में कामकर खुद को खुशकिस्मत मानते हैं।
dharmpath.com dharmpath