गोरखपुर में टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे आदित्यनाथ

लखनऊ, 25 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे के तहत गुरुवार सुबह गोरखपुर रवाना हो गए। वह यहां कुशीनगर में जापानी इंसेफ्लाइटिस व कालाजार के टीकाकरण की शुरुआत करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार से गोरखपुर, कुशीनगर, आजमगढ़ और वाराणसी के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के पहले चरण में मुख्यमंत्री कुशीनगर पहुंचेंगे, जहां वह मुसहर बस्ती में जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई), एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) और कालाजार के टीकाकरण की शुरुआत करेंगे।

मुख्यमंत्री इस बीमारी के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जिले के कसयां में एक जनसभा को संबोधित भी करेंगे। सूत्रों के अनुसार, इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री कुशीनगर को कई सौगातें दे सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493