लॉस एंजेलिस, 25 मई (आईएएनएस)। रैपर केन्ये वेस्ट के साथ शादी के तीन साल पूरे करने वाली रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने उन्हें सबसे अच्छा पति और पिता करार दिया है।
किम और केन्ये ने बुधवार को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई।
‘एसेशोबिज डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के अनुसार, 36 वर्षीय किम ने केन्ये के लिए अपने प्यार को दिखाने और वैवाहिक मुद्दों पर कई अफवाहों पर विराम लगाने के लिए अपनी वेबसाइट पर तस्वीर साझा की।
इस तस्वीर में फ्रांस के पैलेस ऑफ वर्सेलिस में शादी पूर्व भोजन की तस्वीर में किम और केन्ये एक दूसरे को किस करते हुए नजर आ रहे हैं।
उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, “शादी की तीसरी सालगिरह मुबारक। सर्वश्रेष्ठ पति और पिता होने के लिए धन्यवाद। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं।”
उन्होंने इंस्टाग्राम पर भी अपनी और केन्य के हाथ पकड़े हुए एक तस्वीर साझा की।
उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, तीन साल पूरे हुए। जीवनभर का साथ है।
किम और केन्ये इटली के फ्लोरेंस में शानदार तरीके से शादी के बंधन में बंधे थे।
dharmpath.com dharmpath