संजय मित्रा ने रक्षा सचिव का पदभार संभाला

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। संजय मित्रा ने गुरुवार को रक्षा सचिव का पदभार संभाल लिया। उन्होंने जी. मोहन कुमार का स्थान लिया है।

मित्रा पश्चिम बंगाल कैडर के 1982 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। रक्षा सचिव के रूप में उनके नाम की घोषणा 10 मई को की गई थी।

मित्रा इससे पहले सड़क एवं परिवहन सचिव थे। उनकी नियुक्ति 10 मई को रक्षा मंत्रालय में आफिसर आन स्पेशल ड्यूटी के रूप में की गई थी। उन्होंने जी. मोहन कुमार का कार्यकाल पूरा होने के बाद रक्षा सचिव का पदभार संभाला।

मित्रा का कार्यकाल दो साल का रहेगा।

मित्रा दिल्ली से हैं। उन्होंने पश्चिम बंगाल में मुख्य सचिव और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय नवंबर 2004 से जुलाई 2011 तक संयुक्त सचिव के रूप में सेवाएं दी हैं।

मित्रा भौतिक विज्ञान व अर्थशास्त्र में परास्नातक हैं। उन्होंने अमेरिका के हार्वर्ड विश्वविद्यालय के जान एफ. केनेडी स्कूल ऑफ गर्वमेंट से मेसन फेलोशिप प्राप्त की हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493