हेलीकॉप्टर दुर्घटना में फडणवीस, अन्य का बचना दैवीय कृपा : अमिताभ

लातूर, 25 मई (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन का कहना है कि हेलीकॉप्टर दुर्घटना में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उनकी टीम का बाल-बाल बचना दैवीय कृपा है।

अमिताभ ने बुधवार को ट्विटर पर हेलीकॉप्टर दुर्घटना की वीडियो साझा की।

अमिताभ (74) ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, “हेलीकॉप्टर मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को लेकर जा रहा था और यह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सभी सुरक्षित हैं। दुर्घटना का वीडियो। दैवीय कृपा से बच गए।”

फडणवीस ने खुद भी ट्वीट कर खुद के और टीम के सुरक्षित होने की जानकारी दी।

फडणवीस ने अंग्रेजी समाचार चैनल एनडीटीवी को बताया, “हेलीकॉप्टर छह से सात साल पुराना था। मैं यकीनन मामले की जांच करूंगा।”

उन्होंने बताया कि उनकी टीम के एक सदस्य को हल्की चोटें आई हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493