इग्गी अजेलिया को सगाई टूटने का अफसोस नहीं

लॉस एंजेलिस, 25 मई (आईएएनएस)। रैपर इग्गी अजेलिया का कहना है कि पिछले वर्ष निक यंग से सगाई टूटने का उन्हें कोई अफसोस नहीं है।

अपनी आगामी फिल्म ‘डिजिटल डिस्ट्रॉशन’ में गीतों के पीछे की प्रेरणा के बारे में पूछे जाने पर अजेलिया ने बताया, “जब मैंने लिखना शुरू किया, तो मुझे चीजें बहुत प्यारी लगीं और मेरी सगाई हो चुकी थी और शादी करने जा रही थी।”

उन्होंने कहा, “इसके बाद बहुत-से बदलाव हुए और यह एक ब्रेक-अप जैसा था। अब मैं अकेली हूं और अन्य चीजों के बारे में बात करना चाहती हूं।”

उनका नया गीत ‘स्विच’ उनकी सगाई टूटने के बाद लिखा गया।

उन्होंने कहा, “ऐसा नहीं था कि मैं उदास या दिल टूटने की गाथा लिखना चाहती हूं।”

उन्होंने कहा, “जो अब मैं कर रही हूं यह सभी चीजों के लिए रोमांचक है और मैं सिर्फ अपनी अल्बम के बारे में बोलना चाहती हूं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493