सोनी ने वीडियो रिकार्डर के लिए एसएसडी लांच किया

नई दिल्ली, 25 मई (आईएएनएस)। सोनी इंडिया ने गुरुवार को दो नए जी-सीरीज के प्रोफेशनल सॉलिड स्टेट ड्राइव्स (एसएसडी) लांच किए, जिसकी क्षमता 960 जीबी और 480 जीबी है। यह कार्ड डीएसएलआर कैमरों और कैमकार्डरों के लिए बनाया गया है।

जी सीरीज के 960 जीबी एसएसडी की स्पीड 2,400 टीबीडब्ल्यू (टेराबाइट) है और यह सोनी के एरर करेक्शन कोड तकनीक से लैस है। जबकि 460 जीबी एसएसडी की स्पीड 1,200 टीबीडब्ल्यू है।

कंपनी के मुताबिक एसवी-जीएस96 में अगर हफ्ते में पांच दिन 2,400 टीबीडब्ल्यू स्पीड से पूरी तरह डेटा को लिखा जाए तो भी यह करीब 10 सालों तक चलेगी।

सोनी के जी सीरीज के एसएसडी में कई सारी बिल्ट इन प्रौद्योगिकी है जिसमें एकाएक स्पीड घटना, हाई बीटरेट के 4के वीडियोज की बिना किसी फ्रेम को छोड़े स्थिर रिकार्डिग शामिल है।

इन ड्राइवों को बड़ी आसानी से पीसी या लैपटॉप के साथ भी जोड़ा जा सकता है ताकि डेटा का आदानप्रदान किया जा सके।

एसवी-जीएस48 (480 जीबी) की कीमत 25,500 रुपये ताथ एसवी-जीएस96 (960 जीबी) की कीमत 47,500 रुपये रखी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493