मैनचेस्टर कॉलेज पहुंचा बम निरोधक दस्ता

मैनचेस्टर, 25 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने गुरुवार को कहा कि सेना के एक बम निरोधक दस्ते को गुरुवार को ट्रैफोर्ड स्थित एक कॉलेज भेजा गया।

बीबीसी के मुताबिक, पुलिस ने कहा कि यह कहना जल्दबाजी होगी कि अलर्ट सोमवार को हुए आत्मघाती हमले की जांच से जुड़ा है या नहीं।

पुलिस के मुताबिक, हुल्मे के लिंबी स्ट्रीट में एक घटना घटी है।

कई सड़कों पर आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया है और अधिकारी हालात का मुआयना कर रहे हैं।

इस बीच, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे ने कहा, “राज्य में खतरे का उच्चतम स्तर बरकरार है और लोगों को सतर्क रहना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493