पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया, “प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन एक्सप्रेस गाड़ी में अतिरिक्त कोच लगाएगा। अतिरिक्त कोच की फीडिंग की व्यवस्था तत्काल कर दी गई है, जिससे यात्रियों को इसका तत्काल लाभ मिल सके। इन अतिरिक्त कोच के सिस्टम पर आते ही गाड़ी के प्रस्थान समय से काफी पहले ही प्रतीक्षा सूची कम होगी और आरक्षण कंफर्म हो जाएगा।”
उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत 15008 लखनऊ जंक्शन-वाराणसी सिटी कृषक एक्सप्रेस में 25 एवं 26 मई को लखनऊ जंक्शन से शयनयान श्रेणी का एक कोच और 15007 वाराणसी सिटी-लखनऊ जंक्शन कृषक एक्सप्रेस में 26 एवं 27 मई को वाराणसी सिटी से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath