त्रिपुरा : विधानसभा ने सर्वसम्मति से जीएसटी विधेयक को मंजूरी दी

अगरतला, 25 मई (आईएएनएस)। वाम शासित त्रिपुरा ने विशेष विधानसभा सत्र में गुरुवार को वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) विधेयक को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी।

विपक्ष कांग्रेस व तृणमूल कांग्रेस के विधायकों ने विधेयक का विरोध नहीं किया।

इस विधेयक को त्रिपुरा के वित्त मंत्री भानुलाल साहा ने तीन दिवसीय विशेष विधानसभा सत्र के पहले दिन मंगलवार को पेश किया था। इसे गुरुवार को बिना किसी चर्चा के पारित कर दिया गया।

विधेयक को सदन से ध्वनिमत से मंजूरी दिए जाने के पहले साहा ने कहा कि दूसरे राज्यों और देश के केंद्र शासित प्रदेशों के साथ-साथ राज्य में नई अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था को लागू करने के लिए जीएसटी विधेयक को पारित करना अनिवार्य है।

त्रिपुरा सरकार ने 12 मई को सभी विधायकों की और 20 मई को मीडिया के लिए अगरतला में कार्यशाला का आयोजन किया जिसमें जीएसटी विधेयक के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई।

संसद ने 6 अप्रैल को चार कानूनों को पारित कर एक जुलाई से जीएसटी को लागू करने का मार्ग प्रशस्त कर दिया।

देश के ज्यादातर राज्य जीएसटी विधेयक को पहले ही पास कर चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493