इराक करेगा सुरक्षा बलों द्वारा मानवाधिकार हनन की जांच

बगदाद, 25 मई (आईएएनएस)। इराक के गृह मंत्री ने बुधवार को उन खबरों की जांच के आदेश दिए हैं, जिसमें पश्चिमी मोसुल में इस्लामिक स्टेट (आईएस) से लड़ रहे सुरक्षा बलों द्वारा आईएस के सदस्य होने के संदेह में नागरिकों की हत्या की बात कही गई है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “गृह मंत्री ने एक समिति के गठन का आदेश दिया है, जो जर्मन अखबार डेर स्पाइगल में छपी उस रिपोर्ट की जांच करेगी, जिसमें रैपिड रेसपांस फोर्स द्वारा निवेवेह प्रांत में मानवाधिकार उल्लंघन की बात कही गई है।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट में मंत्रालय के हवाले से बताया गया कि मंत्री ने जांचकर्ताओं को स्पष्ट और निष्पक्ष जांच का निर्देश दिया है और जांच पूरी होने के बाद उनके समक्ष रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है ताकि अपराधियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके।

जर्मन अखबार ने सबसे पहले पिछले हफ्ते यह खबर प्रकाशित की थी, जिसमें सबूत के लिए एक ईरानी फोटोग्राफर की तस्वीरें भी जारी की थी जो सैन्य बल के साथ गया था।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493