बांग्लादेश में प्रतिबंधित संगठन के चार आतंकी गिरफ्तार

ढाका, 25 मई (आईएएनएस)। बांग्लादेश के अपराध विरोधी विशेष बल रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने गुरुवार को प्रतिबंधित नियो-जेएमबी संगठन से संबंध रखने वाले कम से कम चार आतंकियों को गिरफ्तार किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार आरएबी के एक बयान में कहा गया है कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमातुल मुजाहिदीन बांग्लादेश से संबंध रखने वाले आतंकियों के पास से बड़ी संख्या में हथियार और विस्फोटक जब्त किए गए हैं।

इस संगठन को पिछले वर्ष 1 जुलाई को ढाका के राजनयिक क्षेत्र गुलशन में स्पेनिश बेकरी होले अरिट्सन में हुए घातक हमले में 20 लोगों की मौत के बाद प्रतिबंधित किया गया था।

उन्होंने कहा कि यह गिरफ्तारी यहां और दो अन्य जिलों में छापामारी के दौरान की गईं।

जेएमबी ने 17 अगस्त 2005 को राजधानी ढाका समेत कई जगहों पर सिलसिलेवार बमबारी की थी जिसमें 2 लोगों की मौत हुई थी और 150 अन्य घायल हुए थे।

इसके बाद जेएमबी के सैकड़ों नेताओं और कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था और शेख अब्दुर रहमान समेत इसके छह प्रमुख नेताओं को 2007 में फांसी के फंदे पर लटकाया गया था।

आतंकवाद की नई लहर की पृष्ठभूमि के खिलाफ बांग्लादेश ने देश से सभी आतंकी संगठनों और उनके नेटवर्क को नष्ट करने के उद्देश्य से कठोर कदम उठाए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493