बिहार में वज्रपात की चपेट में आने से 4 की मौत

भागलपुर, 25 मई (आईएएनएस)। बिहार के भागलपुर जिले के कहलगांव थाना क्षेत्र में गुरुवार को वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से चार किशोरों की झुलसकर मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में तीन लड़कियां शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, सिया गांव के निकट आम के बगान में कई लोग आम चुन रहे थे, तभी आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि चार अन्य लोग बुरी तरह झुलस गए।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सभी मृतक महादलित परिवार के हैं। मृतकों की पहचान दीपू कुमार (10), संगीता कुमारी (9) सुलेखा कुमारी (14) तथा आरती कुमारी (8) के रूप में की गई है। सभी मृतक सिया गांव के ही रहने वाले हैं।

इस घटना में घायल सभी चार लोगों को इलाज के लिए कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493