नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज सुबह आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को बारिश या फिर गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है जिससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
सुबह 8.30 बजे वातावरण में आद्र्रता 49 फीसदी दर्ज की गई।
दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 41.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 28.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
dharmpath.com dharmpath