दिल्ली मेट्रो की हेरिटेज लाइन रविवार से शुरू होगी

नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने शुक्रवार को बताया कि दिल्ली मेट्रो की हेरिटेज लाइन 28 मई से शुरू हो जाएगी।

वॉयलेट लाइन (आईटीओ-एस्कॉर्ट मुजेसर) की विस्तृत हेरीटेज लाइन में चार स्टेशन कश्मीरी गेट, दिल्ली गेट, जामा मस्जिद और लाल किला हैं।

डीएमआरसी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री एम.वेंकैया नायडू और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को हेरीटेज लाइन के व्यावसायिक संचालन से दो घंटे पहले इस लाइन का उद्घाटन करेंगे।

हालांकि, यह लाइन अपने तय समय से एक साल देरी से संचालित होने जा रही है। इसे पिछले साल ही जनता के लिए शुरू हो जाना चाहिए था।

मेट्रो अधिकारियों ने निर्माण के समय हुई परेशानियों को इसमें देरी का जिम्मेदार ठहराया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493