सांसद रत्न पुरस्कार से 9 सांसद सम्मानित होंगे

चेन्नई, 26 मई (आईएएनएस)। सांसद रत्न पुरस्कार 2017 से शनिवार को 9 सांसद सम्मानित होंगे। इसमें लोकसभा के छह और राज्यसभा के तीन सांसद हैं।

प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन के अध्यक्ष के. श्रीनिवासन ने शुक्रवार को संवाददाताओं के बताया, “केरल के गवर्नर और सेवानिवृत्त न्यायाधीश पी.सदाशिवम सांसदों को यह पुरस्कार देंगे।”

श्रीनिवासन ने कहा, “ये पुरस्कार दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे.अब्दुल कलाम द्वारा दिए गए सुझावों के आधार पर प्राइम प्वाइंट फाउंडेशन और ईमैगजीन प्रीसेंस द्वारा दिए जाते हैं। यह पुरस्कारों का आठवां संस्करण है। सांसदों को सम्मानित करने के लिए सिविल सोसाइटी द्वारा दिया जाने वाला यह एकमात्र पुरस्कार है।”

पुरस्कारों के लिए चयनित सांसदों को उनके द्वारा चर्चाओं में शामिल होने की संख्या, उनके द्वारा पूछे गए प्रश्नों की संख्या, विधेयकों को पेश करने की संख्या, संसद में उनकी उपस्थिति और सासंद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के तहत फंड के इस्तेमाल पर तय किया जाता है।

पुरस्कारों के लिए जूरी समिति ने विभिन्न श्रेणियों में श्रीरंग अप्पा बार्ने (शिवसेना, मावल, महाराष्ट्र), राजीव शंकरराव सातव (इंडियन नेशनल कांग्रेस, हिंगोली, महाराष्ट्र) और धनंजय भीमराव महादिक (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कोल्हापुर, महाराष्ट्र) को नामित किया है।

जूरी समिति ने चर्चाओं की गुणवत्ता और अन्य संसदीय गतिविधियों में सांसदों की उत्कृष्टता के लिए विशेष पुरस्कारों के लिए भर्तृहरि महताब (बीजू जनता दल, कटक, ओडिशा) और एन.के. प्रेमचंद्रन (रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पार्टी कोल्लम, केरल) को नामित किया है।

श्रीनिवासन ने कहा कि हीना विजयकुमार गावित (भारतीय जनता पार्टी, नंदुरबर, महाराष्ट्र) को महिला सांसद श्रेणी के तहत नामित किया गया है।

श्रीनिवासन ने कहा कि पिछले साल से राज्यसभा के उत्कृष्ट सदस्यों को भी सम्मानित किया जा रहा है जो पिछले साल अपने छह साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सेवानिवृत्त हो गए थे।

संजय राउत (शिवसेना, महाराष्ट्र), के. एन. बालागोपाल (माकपा, केरल) और डॉ. टी.एन.सीमा (माकपा, केरल) वे राज्यसभा सांसद हैं जो 2016 में अपने छह साल का कार्यकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हो गए हैं और इन्हें उत्कृष्ट कामकाज के लिए सम्मानित किया जाएगा।

आनंदराव अदसुल की अध्यक्षता में जूरी समिति में हंसराज जी अहीर (गृहराज्य मंत्री और चौथी बार सांसद) और अर्जुनराम मेघवाल (वित्त एवं कॉरपोरेट मामलों के राज्यमंत्री) शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493