लाइव रेडियो कंसर्ट रोमांचक : कैलाश खेर

मुंबई, 26 मई (आईएएनएस)। रेडियो सिटी 91.1 एफएम के कार्यक्रम ‘गिग सिटी सीजन-2’ से जुड़े गायक कैलाश खेर लाइव रेडियो कंसर्ट (संगीत कार्यक्रम) में प्रस्तुति देने के लिए तैयार हैं। गायक इस प्रकार के कार्यक्रम को रोमांचक मानते हैं।

कैलाश ने अपने बयान में कहा, “एक माध्यम के रूप में रेडियो मुझे हमेशा रोमांचित करता आया है और लाइव रेडियो कंसर्ट का हिस्सा बनना मुझे देशभर में अपने प्रशंसकों के साथ जोड़ता है। यह एक रोमांचक, चुनैतीपूर्ण और साथ ही उत्साहजनक अनुभव है।”

कैलाश के अलावा केके, शंकर महादेवन, बेनी दयाल, मीका जैसे गायक भी इस कार्यक्रम का हिस्सा हैं। यह शुक्रवार शाम से शुरू होगा।

‘आप जहां, कंसर्ट वहां’ की अवधारणा पर आधारित इस कार्यक्रम के जरिए श्रोता अपने पसंदीदा गायकों को अपनी सहूलियत के हिसाब से सुन सकते हैं। रेडियो जॉकी सलिल की मेजबानी वाला यह कार्यक्रम छह सप्ताह तक चलेगा और इसकी शुरुआत केके के साथ होगी।

केके के मुताबिक, “लाइव रेडियो कंसर्ट का विचार अपने आप में नया है और मैं इस सीजन को शुरू करने और इसका हिस्सा बनने के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

यह कार्यक्रम सभी हिंदी भाषी क्षेत्रों में प्रसारित होगा, जिसमें कम से कम 25 क्षेत्र शामिल हैं।

रेडियो सिटी 91.1 एफएम के कार्यकारी उपाध्यक्ष व नेशनल हेड (प्रोग्रामिंग, मार्केटिंग व ऑडेसिटी) कार्तिक कल्ला ने कहा, “इस साल हम ‘गिग सिटी’ को हमारे नए लांच हुए फेज-3 मार्केट में ले जाने के लिए उत्साहित हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493