काबुल, 26 मई (आईएएनएस)। कांधार प्रांत में स्थित एक सैन्य अड्डे पर तालिबान द्वारा किए गए हमले में कम से कम 18 अफगान सैनिक मारे गए।
काबुल, 26 मई (आईएएनएस)। कांधार प्रांत में स्थित एक सैन्य अड्डे पर तालिबान द्वारा किए गए हमले में कम से कम 18 अफगान सैनिक मारे गए।
टोलो न्यूज के अनुसार, शाह वली कोट जिले में गुरुवार रात हुए हमले में 16 लोग घायल भी हो गए और चार अन्य को तालिबान आतंकी अपने साथ ले गए।
रपट के अनुसार, इस हमले में तालिबान आतंकी भी मारे गए हैं।
इस सप्ताह शाह वली कोट में यह दूसरा हमला है। इसके पहले सोमवार को जिले के अचकजई गांव में स्थित एक सैन्य अड्डे पर तालिबान के एक अन्य हमले में अफगान नेशनल आर्मी के 11 सैनिक मारे गए थे और नौ अन्य घायल हो गए थे।
हमले के बावजूद रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता दौलत वजीरी ने कहा, “जिले के सुरक्षा हालात अच्छे हैं और यह हमारे सुरक्षा बलों के नियंत्रण में है।”
dharmpath.com dharmpath