नई दिल्ली, 26 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के.पी.एस.गिल के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि पुलिस तथा सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, “पुलिस तथा सुरक्षा के क्षेत्र में हमारे देश को दी गई उल्लेखनीय सेवा के लिए उन्हें याद किया जाएगा।”
गिल का राष्ट्रीय राजधानी के एक अस्पताल में शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने पंजाब में उग्रवाद के नियंत्रण में अपनी अहम भूमिका निभाई थी।
वह किडनी से संबंधित गंभीर बीमारी तथा दिल के रोग से जूझ रहे थे।
dharmpath.com dharmpath