उप्र : एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक 29 मई से

लखनऊ, 26 मई (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद की बैठक 29 से 31 मई तक लखनऊ में होगी। इसमें देश के सभी राज्यों से 350 से अधिक प्रतिनिधि विभिन्न शैक्षिक व राष्ट्रीय विषयों पर चर्चा करेंगे और आगामी वर्ष की दिशा तय करेंगे।

लखनऊ में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय महामंत्री विनय बिद्रे ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह बैठक संगठन की वर्षभर की दिशा तय करती है और पहली बार इस बैठक का आयोजन उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रहा है।

उन्होंने बताया कि बैठक से पूर्व केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक 28 मई को होगी। 28 मई को ही शाम के समय नागरिक अभिनंदन समारोह होगा, जिसमें एबीवीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा़ नागेश ठाकुर, राष्ट्रीय महामंत्री और मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे।

बिद्रे के मुताबिक राष्ट्रीय कार्यकारी परिषद में विभिन्न विषयों पर कुछ प्रस्ताव भी लाए जाएंगे, जिनमें शहरी नक्सलवाद, केरल में वामपंथी हिंसा, निजी विद्यालयों द्वारा मनमानी फीस लिए जाने और नदी संरक्षण आदि विषय प्रमुखता से रहेंगे।

उन्होंने बताया कि सहारनपुर में हुए राजनैतिक झगड़े को जातीय रंग देने की साजिश समाज के समक्ष है। किसी भी प्रकार की हिंसा को सहन नहीं किया जाना चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493