पितृत्व ने मेरा जीवन बदल दिया : लियाम पेन

लंदन, 27 मई (आईएएनएस)। पॉप गायक लियाम पेन का कहना है कि जब से वह पिता बने हैं, उनका जीवन पूरी तरह से बदल गया है।

लियाम को उनकी प्रेमिका शेरिल से एक बेटा है।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘स्ट्रिप दैट डाउन’ के गायक और उनकी 33 वर्षीय प्रेमिका शेरिल ने दो माह पहले अपने बेटे को जन्म दिया था और उसका नाम बियर ग्रे पेन रखा था। पेन ने कहा कि जब उनके बच्चे ने पहली बार उनकी आंखों में देखा तो उनका जीवन बदल गया।

उन्होंने आस्ट्रेलियाई रेडियो कार्यक्रम ‘द काइली एंड जैकी ओ शो’ में कहा, “जब कोई छोटा बच्चा आपकी आंखों में देखता है तो आपका जीवन हमेशा के लिए बदल जाता है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493