श्रीनगर, 27 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए चार घुसपैठियों को मार गिराया गया।
रामपुर सेक्टर में एलओसी पर सुरक्षाबल आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।
सूत्रों के मुताबिक, “क्षेत्र में ऑपरेशन अभी चल रहा है। घुसपैठ के प्रयासों को नाकाम कर दिया गया है।”
रामपुर सेक्टर, उड़ी सेक्टर से सटा है, जहां शुक्रवार को सेना ने पाकिस्तान की बॉर्डर एक्शन टीम (बैट) द्वारा किए गए हमले को नाकाम कर दिया था।
dharmpath.com dharmpath