राहुल गांधी हिंसाग्रस्त सहारनपुर के लिए रवाना

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी प्रशासन की मंजूरी के बिना ही शनिवार को हिंसाग्रस्त सहारनपुर जिले के लिए रवाना हो गए।

सहारनपुर में जातीय संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए थे।

राहुल गांधी वरिष्ठ नेताओं गुलाम नबी आजाद और राज बब्बर के साथ दिल्ली से रवाना हुए।

राज्य प्रशासन द्वारा राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को प्रदेश में लैंड करने की मंजूरी नहीं मिलने के बाद वह सड़क मार्ग से सहारनपुर जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेताओं के सहारनपुर दौरे को मंजूरी नहीं देने का आदेश दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को राहुल गांधी को भी सहारनपुर जिले के हिंसाग्रस्त गांवों का दौरा करने की मंजूरी नहीं दी।

प्रशासन ने राज्य की नीति को ध्यान में रखते हुए स्थिति सामान्य होने तक नेताओं के वहां पहुंचने पर रोक लगाई हुई है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती के इस सप्ताह की शुरुआत में सहारनपुर का दौरा करने के बाद हिंसा भड़क गई थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने यह फैसला किया।

पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमार शैलजा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी.एल.पुनिया को सहारनपुर का दौरा करने की मंजूरी नहीं मिली।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493