मोदी ने श्रीलंका में बाढ़ से हुई मौतों पर दुख जताया

नई दिल्ली, 27 मई (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीलंका में भीषण बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई मौतों तथा संपत्ति के नुकसान पर दुख जताया। उन्होंने पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई तथा राहत सामग्रियों के साथ जहाजों की रवानगी के आदेश दिए।

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत, श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन के कारण हुई लागों की मौत और संपत्ति के नुकसान पर दुख व्यक्त करता है। हम दुख की इस घड़ी में अपने पड़ोसी श्रीलंकाई भाइयों और बहनों के साथ हैं।”

मोदी ने कहा कि राहत सामग्रियों के साथ जहाजों को रवाना करने के आदेश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, “राहत सामग्री लेकर पहला जहाज शनिवार को ही पहुंच जाएगा, जबकि दूसरा रविवार को पहुंचेगा। इसके अलावा अन्य सहायता सामग्रियां भी रवाना की जाएंगी।”

श्रीलंका में हुई इस त्रासदी में 52,000 से ज्यादा लोग विस्थापित हो गए हैं, जबकि 91 लोगों की मौत हो गई है और 100 से ज्यादा लापता हैं।

आपदा प्रंबधन केंद्र के अनुसार, श्रीलंका में 1970 के बाद से अब तक की सर्वाधिक तेज बारिश हुई है। कई घंटों हुई बारिश के दौरान यहां हवाओं की रफ्तार भी बहुत अधिक थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493