श्रीलंका में बाढ़ से मरने वालों की संख्या 100 हुई (लीड-1)

कोलंबो, 27 मई (आईएएनएस)। श्रीलंका में बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 100 हो गई है, जबकि 99 लोग लापता हैं।

आपदा प्रबंधन केंद्र की ओर से शनिवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लगभग 12,000 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि 14 जिलों में 2,00,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

डीएमसी प्रवक्ता प्रदीप कोडिपिल्ली ने एफे न्यूज को बताया, “कलानिया नदी का जलस्तर अब भी बढ़ रहा है, इसलिए लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।”

भारत की ओर से मानवीय सहायता लिए रवाना किया गया पहला जहाज शनिवार को कोलंबो पहुंच गया, जबकि दूसरा जहाज रविवार को पहुंचेगा।

श्रीलंका में गुरुवार से हो रही भारी बारिश की वजह से कालू, केलानी, गिन, निवाला और अट्टानागलू नदियों में जलस्तर बढ़ गया है, जिससे यहां बाढ़ आ गई है।

बाढ़ से सात जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सर्वाधिक बुरी तरह प्रभावित जिला कलूतारा है, जहां 38 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 80 लापता हैं।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में और बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493