पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि रेल प्रशासन यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा के लिए नई दिल्ली-काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस, अमृतसर-गोरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस एवं आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस सुहेलदेव एक्सप्रेस में विभिन्न तिथियों को अस्थाई रूप से एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 12040/12039 नई दिल्ली-काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस में नई दिल्ली से 26 मई से 30 जून तक और काठगोदाम से 26 मई से 30 जून तक वातानुकूलित चेयरकार का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
इसी प्रकार 22424/22423 अमृतसर-गोरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस में अमृतसर से 28 मई से 25 जून तक और गोरखपुर से 29 मई से 26 जून तक साधारण श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
इसी तरह 22420/22419 आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस सुहेलदेव एक्सप्रेस में आनंद विहार टर्मिनस से 27 मई से 29 जून तक और गाजीपुर सिटी से 28 मई से 30 जून तक शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
dharmpath.com dharmpath