श्रीनगर, 27 मई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में शनिवार को आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन के कमांडर सबजार बट के सुरक्षा बलों के हाथों मारे जाने के बाद हुर्रियत कान्फ्रेंस ने घाटी में दो दिन के बंद का आह्वान किया है।
बट की मौत के बाद घाटी में विरोध-प्रदर्शन शुरू हो गया है, जिसमें एक नागरिक की मौत हो गई।
अधिकारियों ने बताया कि घाटी में विभिन्न जगहों पर सुरक्षा बलों के साथ हुई झड़पों में 35 नागरिक घायल हो गए, वहीं पांच सुरक्षा कर्मियों को भी गोली लगी है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, “पांच सुरक्षा कर्मी भी घायल हुए हैं।”
सुरक्षा बलों ने विरोध-प्रदर्शन कर रहे लोगों पर पेलेट गन भी चलाईं, जिसमें 12 लोग घायल हो गए।
कश्मीर के त्राल में साइमू बाजार इलाके में सुरक्षा बलों ने शनिवार को सबजार और एक अन्य आतंकवादी फैजान को मुठभेड़ के दौरान मार गिराया।
dharmpath.com dharmpath