चेन्नई, 27 मई (आईएएनएस)। दक्षिण भारतीय होटल एवं रेस्तरां संघ (एसआईएचआरए) ने शनिवार को कहा कि वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में निर्धारित दरों के खिलाफ एक अन्य उद्योग समूह तमिलनाडु होटल एवं रेस्तरां संघ द्वारा 30 मई को बुलाए गए हड़ताल का वे समर्थन करेंगे।
एक जुलाई से देशभर में लागू होने के लिए तैयार जीएसटी कर प्रणाली में होटल एवं रेस्तरां पर 12 से 28 फीसदी कर निर्धारित किया गया है, जिसके खिलाफ तमिलनाडु होटल एवं रेस्तरा संघ ने हाल ही में एक दिन की हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।
होटल संघ के इस आह्वान पर तमिलनाडु में सभी होटलों और रेस्तरां ने 30 मई को सुबह 6.0 बजे से शाम 6.0 बजे तक हड़ताल करने का फैसला लिया है।
एआईएचआरए ने यहां एक वक्तव्य जारी कर कहा कि 2009 से ही आर्थिक एवं अन्य कारणों से आतिथ्य एवं होटल उद्योगों की हालत पतली चल रही है।
वक्तव्य में कहा गया है, “हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में राष्ट्रीय राजमार्गो एवं राज्य राजमार्गो के किनारे 500 मीटर की दूरी तक शराब की बिक्री पर रोक लगा दी, जिसके चलते प्रमुख मार्गो के किनारे स्थित होटलों का व्यवसाय भी प्रभावित हुआ है।”
dharmpath.com dharmpath