सेना प्रमुख पहुंचे लखनऊ, सेना की तैयारियों का लिया जायजा

जनरल रावत के मुख्यालय पहुंचने पर मध्य कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बी.एस. नेगी, मध्य वायु कमान के एयर ऑफीसर कमांडिंग-इन-चीफ एयर मार्शल एस.बी.पी. सिन्हा सहित फार्मेशन कमांडरों ने उन्हें सैन्य ऑपरेशनल तैयारियों की जानकारी दी।

थल सेनाध्यक्ष ने सैन्य क्षमता बढ़ाने एवं प्रभावी ऑपरेशनल कार्यो सहित मध्य कमान परिक्षेत्र में सैन्य सुविधाओं के विकास को सुनिश्चत करने के लिए मध्य कमान द्वारा किए गए प्रयासों पर संतोष व्यक्त किया और भारतीय वायु सेना के साथ संयुक्त आपरेशनल तालमेल बनाए रखने के लिए सूर्या कमान की सराहना की।

जनरल रावत मध्य कमान के सभी सैन्य अधिकारियों से भी मिले तथा वर्तमान व भविष्य की सुरक्षा संबंधी चुनौतियों से निपटने के लिए उनसे सदैव तैयार रहने का आह्वान किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493