परमट स्थित बाबा आनंदेश्वर मंदिर में माता वैभव लक्ष्मी का भी मंदिर है। इसका पुजारी जितेंद्र मंदिर में दर्शन करने वाली महिलाओं का पूजा करते समय अश्लील वीडियो बनाता था। शनिवार को वीडियो बनाते समय महिला के पति विजय ने उसे देख लिया। इसके बाद विजय के शोर मचाने पर लोगों ने पुजारी को पकड़ लिया। पुलिस ने शिकायत पर पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी जितेंद्र के मोबाइल में कई महिलाओं के वीडियो और फोटो मिले हैं। पुलिस का कहना है कि मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है।
dharmpath.com dharmpath