उत्तराखंड : ईई ने भाजपा विधायक पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

चंपावत, 27 मई (आईएएनएस)। उत्तराखंड में चंपावत जनपद के लोहाघाट लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने स्थानीय भाजपा विधायक पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

अधिशासी अभियंता अनुपम सक्सेना ने अपने उच्च अधिकारियों को लिखे पत्र में लोहाघाट के विधायक पूरन सिंह फत्र्याल पर आरोप लगाया है कि वह उन पर मनमाने कार्य कराने का लगातार अनाधिकृत दबाव बना रहे हैं।

लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता डी.एस. हयांकी ने सक्सेना द्वारा लगाए गए आरोप की पुष्टि करते हुए बताया कि अधिशासी अभियंता के अधिकार क्षेत्र से बाहर के कार्यो पर स्थानीय विधायक के दबाव के कारण वह मानसिक रूप से पीड़ित है और लगातार सार्वजनिक रूप से बनाऐ जा रहे दबाव के कारण वह स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हैं।

विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने बताया कि सक्सेना द्वारा कराए गए निर्माण कार्यो में वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं, जिसकी उन्होंने जिलाधिकारी से जांच के लिए कहा है और इसी कारण वह उन पर धमकाने का अर्नगल आरोप लगा रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493