डेप एक बिल्कुल अलग दुनिया में जीते हैं : आर्मी हैमर

लॉस एंजेलिस, 28 मई (आईएएनएस)। अभिनेता आर्मी हैमर ने कहा है कि उनके सहयोगी जॉनी डेप की जीवन शैली असाधारण है और वह एक बिल्कुल अलग दुनिया में जीते हैं।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, वर्ष 2013 की फिल्म ‘द लोन रेंजर’ में डेप के साथ काम कर चुके हैमर ने गुरुवार को ‘वॉच वॉट हैपंस लाइव’ पर अपनी उपस्थिति के दौरान डेप की जीवन शैली के बारे में बात की।

जब दर्शकों में से किसी ने उनसे सह-कलाकार के बारे में पूछा तो हैमर ने कहा, “जी हां, वह एक असाधारण जीवन शैली जीता है। इसके चारों और कोई रास्ता नहीं है।”

डेप लोकप्रिय ‘पायरेट्स ऑफ कैरीबियन’ फ्रेंचाइजी के पांचवें सीक्वल में दिखेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493