दिल्ली बैठक भाजपा विरोधी मोर्चा बनाने की शुरुआत : भाकपा

तिरुवनंतपुरम, 28 मई (आईएएनएस)। देश के अगले राष्ट्रपति के लिए किसी धर्मनिरपेक्ष व्यक्तित्व की वकालत करते हुए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने रविवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए दिल्ली में सभी विपक्षी दलों की हुई बैठक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ एक संयुक्त मोर्चा की शुरुआत हो सकती है।

यहां पार्टी की एक बैठक में हिस्सा लेने आए भाकपा महासचिव एस. सुधाकर रेड्डी ने कहा, “भाजपा के खिलाफ एक संयुक्त कार्यक्रम लाने का वक्त आ गया है। हमने यह दिल्ली में हुई बैठक में होते देखा, जब विपक्षी दल के नेता सर्वसम्मति से एक राष्ट्रपति उम्मीदवार के लिए चर्चा कर रहे थे।”

रेड्डी ने कहा कि यह जानकर अच्छा लगा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी सर्वसम्मति से राष्ट्रपति चुनने की बात कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “लेकिन हमें नहीं पता कि शाह अपनी बात को लेकर कितना गंभीर हैं, क्योंकि सारा कुछ तो नरेंद्र मोदी तय करते हैं। अगर धर्मनिरपेक्ष रुझान के व्यक्ति को उम्मीदवार बनाया जाता है, तो हमारा रुख उसे लेकर खुला होगा। हम भाजपा का पक्ष जानने के लिए 15-20 दिनों का इंतजार करेंगे। अगर कुछ नहीं होता है तो हम अपना राष्ट्रपति उम्मीदवार उतारने की दिशा में अगला कदम उठाएंगे। हम इस अभियान में अन्य लोगों को शामिल करने के बारे में भी सोच सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493