पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी संजय यादव ने बताया कि पूर्वोत्तर रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए गोरखपुर-बादशाहनगर- गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस का बृजमनगंज स्टेशन पर और मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का सिसवा बाजार स्टेशन पर सात जून, से छह माह के लिए प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का अतिरिक्त ठहराव करेगा।
उन्होंने बताया कि इस निर्णय के तहत 15069 गोरखपुर-बादशाहनगर इंटर सिटी एक्सप्रेस बृजमनगंज स्टेशन पर 4.59 बजे पहुंच कर 5.01 बजे प्रस्थान करेगी और 15070 बादशाहनगर-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस बृजमनगंज स्टेशन पर 21.37 बजे पहुंच कर 21.39 बजे प्रस्थान करेगी।
संजय ने कहा कि 12537 मुजफ्फरपुर-मंडुवाडीह एक्सप्रेस सिसवा बाजार स्टेशन पर 12.23 बजे पहुंचकर 12.25 बजे प्रस्थान करेगी और 12538 मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस सिसवा बाजार स्टेशन पर 12.51 बजे पहुंचकर 12.53 बजे प्रस्थान करेगी।
dharmpath.com dharmpath