नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। दिल्ली पुलिस ने रविवार को हत्या के एक आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार करने का दावा किया, जिसके ऊपर एक लाख रुपये का इनाम है।
उत्तरी दिल्ली के वजीरपुर औद्योगिकी क्षेत्र के 41 वर्षीय शंभू को शनिवार शाम गुप्त सूचना पर आजमगढ़ से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ईश्वर सिंह ने आईएएनएस को बताया, “शंभू अशोक विहार पुलिस स्टेशन में दर्ज हत्या के मामले का आरोपी है। इसे 2010 में गिरफ्तार किया गया था लेकिन उसे पैरोल मिल गई। शंभू के खिलाफ दिल्ली में 20 से अधिक आपराधिक मामले हैं और छह साल से अधिक समय से फरार था।”
पुलिस को पता चला कि वह अपने साथियों से मिलने के लिए अपने गांव साहरी बांधा आया है जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
dharmpath.com dharmpath