पेरिस, 28 मई (आईएएनएस)। प्यूटरे रिको की टेनिस खिलाड़ी मोनिका पुएग और अर्जेंटीना की टेनिस खिलाड़ी होरासियो जेबालोस ने फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट में खेले गए अपने-अपने मैचों में जीत हासिल की है।
पुएग ने महिला एकल वर्ग के पहले दौर में रोबर्टा विंसी को मात दी, वहीं जेबालोस ने फ्रांस की अदरियान मानारियो को हराया।
समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, पुएग ने विंसी को एक घंटे 50 मिनट तक चले मैच में 6-3, 3-6, 6-2 से हराया।
अर्जेंटीना की 32 वर्षीया खिलाड़ी जेबालोस ने एक अन्य मैच में मानारियो को 7-5, 6-3, 6-4 से मात दी।
महिला एकल वर्ग के दूसरे दौर में पुएग का सामना अमेरिका की लोउसिया चिरिको और लातविया की जेलेना एस्चटापेंको के बीच होने वाले मैच की विजेता खिलाड़ी से होगा, वहीं जेबालोस का सामना क्रोएशिया की इवो कार्लोविक और ग्रीस की स्टेफानोस सितसिपास के बीच के मुकाबले की विजेता से होगा।
इस वर्ग में हुए अन्य मैच में स्विट्जरलैंड की टीमिया बाकसिंज्की ने सारा सोरिबेस को एक घंटे 22 मिनट तक चले मैच में सीधे सेटों में 6-1, 6-2 से हराया।
dharmpath.com dharmpath