मॉस्को, 28 मई (आईएएनएस)। रूस की फुटबाल टीम पर डोपिंग का कोई खतरा नहीं है। टीम के चिकित्सक एडगार्ड बेजुग्लोव ने यह जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि अगले माह रूस में कनफेडरेशन कप की शुरुआत होने वाली है।
समाचार एजेंसी तास के अनुसार, टीम को डोपिंग से किसी प्रकार की परेशानी के बारे में पूछे जाने पर बेजुग्लोव ने कहा, “जी हां, मैं निश्चित हूं कि टीम को डोपिंग का कोई खतरा नहीं है। इस प्रकार के मुद्दों से बचने के लिए काफी ध्यान दिया गया है। राष्ट्रीय टीम के सभी चयनकर्ताओं को सभी बारीकियों के बारे में सूचना दी गई थी। हम जानते हैं कि एथलीटों की ओर से कोई भी समस्या नहीं होगी।”
बेजुग्लोव ने कहा, “खिलाड़ियों के डोपिंग नमूनों की जांच विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) द्वारा मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में होगी। संभव हो सका. तो लौसाने, विएना या बर्लिन में। नियमों के तहत डिपिंग नियंत्रण अधिकारी किसी भी समय नमूनों के लिए टीम का दौरा कर सकते हैं।”
रूस की राष्ट्रीय टीम ने 26 मई को आस्ट्रिया के नेउस्टिफिट में कनफेडरेशन कप की तैयारियां शुरू कर दी थीं। यह प्रशिक्षण सत्र तीन जून तक चलेगा। इसके बाग टीम बुडापेस्ट जाएगी, जहां वह हंगीर की टीम के साथ दोस्ताना मुकाबला खेलेगी। उसका अगला मैच म़ॉस्को में नौ जून को चिली के खिलाफ होगा।
कनफेडरेशन कप टूर्नामेंट की शुरुआत 17 जून को होगी और इसका समापन दो जुलाई को होगा।
इस टूर्नामेंट में रूस के अलावा, 2014 फीफा विश्व कप चैंपियन जर्मनी, 2015 कोपा अमेरिका चैंपियन चिली, 2015 एएफसी एशियाई कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, 2015 कोनकाकैफ गोल्ड कप विजेता मैक्सिको, 2016 यूएएफए यूरो कप चैंम्पियन पुर्तगाल, ओएफसी (ओशिनिया फुटबॉल कन्फेडरेशन) नेशंस कप विजेता न्यूजीलैंड और 2017 केएएफ अफ्रीका कप ऑफ नेशंस चैंपियन कैमरून होगा।
dharmpath.com dharmpath