लंदन, 28 मई (आईएएनएस)। ब्रिटेन की आतंकवाद-रोधी पुलिस ने रविवार को कहा है कि मैनचेस्टर आत्मघाती बम विस्फोट मामले में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि पश्चिमोत्तर इंग्लैंड में की गई छापेमारी के दौरान व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया।
ग्रेटर मैनचेस्टर पुलिस ने बताया कि ओल्ड ट्राफोर्ड इलाके से आतंकवादी वारदात में संलिप्तता के आरोप में एक 25 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है।
मैनचेस्टर अरेना में एक संगीत कार्यक्रम के दौरान हुए विस्फोट में 22 व्यक्तियों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में अब तक 12 लोगों को हिरासत में लिया है।
dharmpath.com dharmpath