पुलिस के अनुसार, बिलरियागंज थाना पुलिस ने महराजगंज रोड पर गोरया बाजार के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बोलेरो को रोका। उस वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी और गाड़ी भगा ली। जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने दो बदमाशों को पकड़ा। दोनों पर पांच-पांच हजार का इनाम घोषित है।
पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि इन बदमाशों ने 10 दिन पूर्व अपने साथियों के साथ मिलकर लूट और हत्या की नीयत से बोलेरो मालिक को चाकू मारकर मऊ जिले के घोसी में ले जाकर मरा समझकर छोड़ दिया था और इसके बाद बोलरो सहित 60 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे।
dharmpath.com dharmpath