ओमैक्स का शुद्ध लाभ 55 फीसदी गिरा

नई दिल्ली, 28 मई (आईएएनएस)। रियल एस्टेट कंपनी ओमैक्स लिमिटेड ने रविवार को घोषणा की है कि मौजूदा वित्त-वर्ष (2016-17) की चौथी तिमाही में कंपनी के शुद्ध लाभ में 55 फीसदी की गिरावट आई है।

कंपनी के अनुसार, मार्च में समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 12.98 करोड़ रुपये रहा, जबकि बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 29.03 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन अवधि में कंपनी ने परिचालन से समेकित आय में 20 फीसदी की वृद्धि दर्ज की। बीते वित्त वर्ष की इसी अवधि में 376.11 करोड़ रुपये की तुलना में कंपनी का समेकित आय मौजूदा वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में बढ़कर 451.92 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2016-17 में कंपनी का शुद्ध लाभ 32 फीसदी बढ़कर 101 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वर्ष इसी अवधि में 77.09 करोड़ रुपये थी।

मौजूदा वित्त वर्ष में कंपनी की कुल आय में भी 17 फीसदी का इजाफा हुआ, जो बीते वित्त वर्ष के 1,385.73 करोड़ रुपये की तुलना में बढ़कर 1,626.75 करोड़ रुपये रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493