स्थानीय लोगों के अनुसार, रविवार सुबह यमुना नदी के किनारे दो लड़कियां प्रियंका (16) पुत्री भुल्लन निवासी ग्राम महजदिया डेरा तथा अंजलि (15) पुत्री मूरत निषाद निवासी कैथी डेरा, मिट्टी लेने गई थी। मिट्टी का कगार अचानक ढह गया, जिस कारण दोनों की मिट्टी में दबने से मौत हो गई।
तिंदवारी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दोनों किशोरियों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath