राठौर महासभा का सम्मेलन त्रिवेंद्रम में 16 सितंबर से

इस अधिवेशन में स्वाजातीय केन्द्रीय मंत्री, राज्यों के मंत्री, जनप्रतिनिधियों के अलावा चिकित्सक, शिक्षक इंजीनियर्स आदि शामिल होंगे। इस सम्मेलन की तैयारी को लेकर रविवार को यहां एक बैठक हुई।

बैठक में पूर्व सांसद एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण साहू ने कहा कि महासभा एक धर्मशाला का निर्माण कराएगी जिसमें आप लोगों की मदद जरूरी है। समाज ने इसके लिए जमीन खरीद ली है जिसका भूमि पूजन भी हो चुका है। उन्होंने बताया कि महासभा का अगला महधिवेशन केरल की राजधानी त्रिवेंद्रम में 16-17 सितंबर को होगा।

महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रामऔतार साहू ने जनपदीय सम्मेलनों एवं संगठन में सदस्यता अभियान तेज करने पर जोर दिया। इस दौरान महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी जितेन्द्र माथुर, संगठन मंत्री अरविंद गांधी, इंद्रजीत साहू मोहन लाल गुप्ता कंचन राठौर, अर्चना साहू, इंद्रा राठौर सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493