चार्लीज थेरॉन ने खोला फिटनेस का राज

लॉस एंजेलिस, 29 मई (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री चार्लीज थेरॉन ने अपनी फिटनेस के राज का खुलासा करते हुए कहा कि वह योग, स्पिन क्लास के साथ टेनिस खेलकर खुद को फिट रखती हैं।

वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके’ के मुताबिक,”थेरॉन सप्ताह में तीन-चार बार वर्कआउट करती हूं।”

हालांकि, वह घर के काम को व्यायाम नहीं मानती हैं।

थेरॉन ने कहा उनकी मां गेर्डा ने उन्हें टेनिस खेलने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने कहा, “मेरी मां ने हाल में मुझे टेनिस के लिए प्रेरित किया, जो अच्छा ही नहीं बल्कि मजेदार भी है।”

उनका खान-पान भी पौष्टिक है। वह रोजाना पौष्टिक आहार लेती हैं और खुद को स्वस्थ और युवा रखने के लिए सलाद भी खाती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493