मोतीपुर थाना के अंतर्गत मदरहनपुरवा निवासी रामखेलावन ने गीता देवी से जमीन खरीदी थी। जमीन की इस खरीद का विरोध जगदीश के परिवार वाले कर रहे थे। आरोप है कि कहासुनी होने पर जगदीश के पक्ष ने खरीदार के पक्ष पर गोलियां चला दी, जिसमें लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना से मौके पर पहुंची डायल-100 पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर में उपचार के लिए भर्ती कराया। इसमें से एक की हालत गंभीर होने की वजह से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर पुलिस ने सभी कथित हमलावरों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, साथ ही घटनास्थल से एक देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बारामद किया है।
dharmpath.com dharmpath